पहले गुरु मानने से किया इनकार, फिर पोस्टर से अश्विनी कुमार चौबे की तस्वीर कर दी गायब. बक्सर भाजपा का अंतर्कलह आया सामने तो विपक्ष ने ली चुटकी, कहा पैर खिंचकर गिराने में माहिर है गुरु चेला.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : लोकसभा चुनाव 2024 के महासंग्राम से पहले ही बक्सर भाजपा कई गुटों में बंट गई है. इस लोकसभा क्षेत्र में 1 जून को मतदान होनी है. उससे पहले ही वर्तमान सांसद अश्विनी कुमार चौबे एवं नए प्रत्यासी मिथलेश तिवारी के बीच तलवारे खिंच गई है. जिसपर विपक्ष के नेताओ ने तंज कसते हुए कहा कि, अपने गुरु से भी चार हाथ आगे है चेला. गुरु ने तो बक्सर को केवल लुटा है, चेला पूरी तरह से कंगाल कर देगा.
पहले गुरु मानने से किया इनकार फिर पोस्टर से तस्वीर कर दी गायब
दरसल टिकट मिलने के बाद पहली बार बक्सर पहुँचे एनडीए प्रत्यासी मिथलेश तिवारी का एनडीए के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस स्वागत समारोह से बक्सर भाजपा के कई बड़े नेता गायब रहे. सभा स्थल पर वर्तमान उम्मिदवार के सम्बोधन से पहले ही कार्यकर्ता कार्यक्रम को छोड़कर चले गए. भाजपा के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगाये गए पोस्टर में बक्सर, कैमूर, और रोहतास जिले के छोटे छोटे नेताओं की तस्वीर तो लगी थी. लेकिन वर्तमान सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की तस्वीर पोस्टर से गायब थी. जिसको लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चौबे जी को चाहने वालो में नराजगी दिखी. बीजेपी के अंदर के इस अंतर्कलह ने बैठे बिठाए विपक्ष को मुद्दा दे दिया है. कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि 400 पार नही झोला लेकर होंगे सभी लोग फरार. गुरु से भी चार हाथ आगे निकला चेला. बड़े नेताओं को दरकिनार कर देना तो भाजपा की पुरानी आदत है.

क्या कहते है मुन्ना तिवारी
बीजेपी के वर्तमान प्रत्यासी के पोस्टर से पार्टी के फायर ब्रांड नेता वर्तमान सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की तस्वीर गायब होने पर वर्तमान सदर कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा यह तो शुरुवात है, असली खेला तो अब होबे. चौबे जी तो केवल बक्सर को लूटने का काम किया और अब उनका चेला तो कंगाल ही कर देगा तभी तो बैकुंठपुर की जनता उनका बोरिया विस्तर बांधकर विदाई कर दी. 400 पार नही झोला लेकर फरार की स्थिति इनकी हो जाएगी.

क्या कहते है बीजेपी के नेता
वही पोस्टर से अश्विनी कुमार चौबे की तस्वीर गायब होने को लेकर जब बीजेपी जिलाध्यक्ष भोला सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा कि, मिलने पर बात होगी, फोन पर हर सवाल का जवाब नही दिया जा सकता.
ध्वस्त हो जाएगा बीजेपी का किला
नए प्रत्याशी के पोस्ट से वर्तमान सांसद अश्विनी कुमार चौबे की तस्वीर गायब होने पर, राजनीतिक विश्लेषक डॉक्टर एस एन सिंह ने कहा कि, यह भारतीय जनता पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है. अश्विनी कुमार चौबे का एक अपना कद है और उनको चाहने वाले भी बहुत लोग हैं. ऐसा नहीं है की टिकट नहीं मिलने से अश्विनी कुमार चौबे का कद छोटा हो गया है. जो लोग भी इस तरह के भ्रम में है, वह खुद को धोखा दे रहे है. ऐसा लग रहा है कि भाजपा जिस बक्सर को अपना सबसे सुरक्षित किला मानती है वह किला इस बार ध्वस्त हो जाएगा.

गौरतलब है कि बक्सर लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र है. जिसपर इंडिया गठबन्धन के नेताओं का कब्जा है. वर्तमान में जगदानन्द सिंह का पुत्र सुधाकर सिंह इंडिया गठबन्धन की ओर से तो मिथलेश तिवारी एनडीए गठन्धन की ओर से चुनाव लड़ रहे है. कयास लगाई जा रही है कि इस बार इस लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा.

Comment here