राजनीति

बक्सर लोकसभा बीजेपी उम्मिदवार मिथलेश तिवारी बोले, अश्विनी कुमार चौबे नही है मेरे गुरु

Spread the love

बैकुंठपुर के पूर्व विधायक बक्सर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी का उम्मीदवार मिथलेश तिवारी पंहुचे बक्सर. कार्यकर्ताओ ने बुल्डोजर से किया पुष्प वर्षा. हमारा सांसद कैसा हो के लगाए नारा.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : 2024 के लोकसभा चुनाव की तिथियाें के साथ उम्मीदवारों का भी ऐलान हो गया है. इंडिया गठबंधन से जगदानंद के पुत्र पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह चुनावी मैदान में है. वही बीजेपी ने अपने फायर ब्रांड नेता अश्विनी कुमार चौबे का टिकट काटकर उनके शिष्य मिथलेश तिवारी को इस लोकसभा क्षेत्र से उम्मिदवार बनाया है. टिकट मिलने के बाद आज पहली बार बक्सर पहुँचे एनडीए के उम्मीदवार मिथलेश तिवारी का कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़े के साथ बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और बुल्डोजर से पुष्प वर्षा की. जिससे मिथलेश तिवारी भी खूब गदगद नजर आए.

ब्रह्मपुर से बक्सर तक रोड शो

भोजपुर जिले का सीमा पार कर बक्सर में प्रवेश करने के साथ ही बीजेपी प्रत्यासी ने ब्रह्मपुर में स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की. उसके बाद रोड़ शो करते हुए बक्सर पहुचे. इस दौरान रास्ते मे कार्यकर्ताओ ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और बुल्डोजर से पुष्प वर्षा की, कार्यकर्ताओ का जोश हाई देखकर मिथलेश तिवारी भी गदगद दिखे.

बोले मिथलेश तिवारी अश्विनी कुमार चौबे नही है मेरे गुरु

शहर के स्थानीय मैरज हॉल में एनडीए नेताओं के साथ पहुँचे बीजेपी बक्सर लोकसभा प्रत्यासी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हर चुनौती को पार करते हुए अप्रत्याशित भोट से जीत हासिल करूँगा. अश्विनी कुमार चौबे न मेरे गुरु है न मैं उनका चेला हूँ. वह मेरे बड़े भाई है जो उनके अधूरे काम है उसे पूरा कर बक्सर को बनारस की तरह बनाऊंगा. बक्सर मेरे कड़कड़ में है.

गौरतलब है कि मिथिलेश तिवारी के विजय सम्मेलन कार्यक्रम से भारतीय जनता पार्टी के कई स्थानीय बड़े नेताओं ने दूरी बनाकर रखा.
मिथलेश त्तिवारी के सम्बोधन से पहले ही 80 प्रतिशत लोग कार्यक्रम छोड़कर निकल गए. जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओ की नराजगी साफ दिखाई दे रही थी. जिस पर सफाई देते हुए बीजेपी प्रत्याशी ने कहा जो लोग भी नही आये है. वह आगे के कार्यक्रमो में जरूर आएंगे.

Comment here