राजनीति

ददन बोले : भाजपा का दलाल है बक्सर लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार

Spread the love

ददन पहलवान उर्फ ददन यादव ने कहा भाजपा का दलाल है बक्सर से राजद का लोकसभा उम्मीदवार सुधाकर सिंह. गृहमंत्री अमित शाह और सुशील कुमार मोदी से मिलकर राजद को तोड़ने की कर रहा था तैयारी. नही गली दाल तो नीतीश से तेजस्वी को अलग कर बनवा दिए एनडीए की सरकार.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन यादव ने, बक्सर लोकसभा सीट से राजद के उम्मीदवार सुधाकर सिंह पर बोला जोरदार हमला, कहा सुधाकर सिंह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का है दलाल. उसकी कई तस्वीर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी के साथ सामने आई है. उसका अब नकाब उतर चुका है और हमारे यादव समाज के लोग उसे एक वोट भी नही देंगे.

क्या कहते है ददन पहलवान

बक्सर लोकसभा सीट से ताल ठोक रहे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान उर्फ ददन यादव ने बक्सर लोकसभा सीट पर एक जून को होने वाले मतदान से पहले ही लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है. जिससे सभी पार्टी के उम्मीदवारों का गुणा गणित बिगड़ता दिखाई दे रहा है.

भाजपा का दलाल है सुधाकर सिंह

बक्सर लोकसभा क्षेत्र में अपनी विशेष पकड़ रखने वाले ददन पहलवान ने सुधाकर सिंह पर साक्ष्य के साथ कई गम्भीर आरोप लगाते हुए दो तस्वीर के साथ एक ऑडियो भी जारी किया. पहले तस्वीर में सुधाकर सिंह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर में नजर आ रहे है. वही दूसरी तस्वीर में सुशील कुमार मोदी से हाथ मिलाते दिखाई दे रहे है. जिसको सार्वजनिक करते ददन पहलवान ने सुधाकर सिंह को भाजपा का दलाल बताया.

राजद को तोड़ने की तैयारी में थे सुधाकर

वही उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह राजद के 12-14 विधायको को तोड़कर भाजपा में ले जाकर भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर खुद बक्सर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन जाती का बाबू साहब होने के कारण भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया. क्योंकि बक्सर लोकसभा क्षेत्र में ब्राह्मणों का वर्चस्व है और बीजेपी ब्राह्मण को ही टिकट देती है. जब दाल नही गला तो नीतीश कुमार को गाली दे देकर तेजस्वी यादव को सड़क पर ला दिया और बिहार में एनडीए की सरकार बनवा दिया. उसके चाल को हमारे यादव समाज के लोग समझ गए है और उसे एक यादव वोट नही देंगे.

गौरतलब है कि होली का त्योहार बीतने के साथ ही, लोकसभा प्रत्याशियो ने एक दूसरे पर चौतरफा हमला कर दिया है. लोकल एवं बाहरी के अलावे उनकी नाकामियों को उजागर कर खुद को बेहतर बता जनता की सिम्पैथी हासिल करने की कोशिश में लगे हुए है. इसी बीच सोशल मीडिया में राजद उम्मीदवर सुधाकर सिंह का एक ऑडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको लेकर ददन पहलवान ने कहा कि सांसद बनना तो दूर अब वह विधायक भी नही बनेगा.

Comment here