स्थानीय

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या की आशंका

Spread the love

नगर थाना क्षेत्र के इटाढ़ी रेलवे गुमटी पर बने फुट ओवर ब्रिज के नीचे से मिला 45 बर्षीय व्यक्ति का शव, बस स्टैंड के समीप का रहने वाला है मृतक

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के इटाढ़ी रेलवे गुमटी पर बने फुट ओवर ब्रिज के निचे से एक 45 बर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है. मृत युवक का नाम सुमन राम बताया जा रहा है. जो बस स्टैंड के समीप के बस्ती का रहने वाला है. देर रात तक होली में दोस्तो के साथ उस इलाके में घूमते नजर आया था. आज उसका शव रेलवे ट्रैक से मिला है.

स्थानीय लोगो ने कहा देर रात तक खेल रहा था गुलाल

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर के रहने वाला सुमन राम, देर शाम दोस्तो के साथ गुलाल की होली खेलने के लिए निकला था. घटना स्थल के समीप से ही दुकान से कुछ समाग्री की खरीददारी कर वँहा से चला गया. सुबह रेलवे ट्रैक से उसका शव बरामद हुआ है. स्थानीय लोगो की माने तो हत्या कहि और करके साक्ष्य को छुपाने के लिए उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है.

क्या कहती है पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि, रेलवे ट्रैक से एक 45 बर्षीय व्यक्ति का शव मिला है. मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर मामले की जानकारी एकत्रित की जा रही है. आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विशेष जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

गौरतलब है कि शांतिनगर के इलाके में खुलेयाम ड्रग्स और मादक पदार्थो की तस्करी होती है. ऐसे में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोगों की माने नशे के हालात में इस घटना को अंजाम दिया गया है. बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है.

Comment here