शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
ताज़ा
नो एंट्री में घुसनेवाले 51 ट्रकों पर जुर्माना निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से करोड़ों की निर्माण सामग्री गायब रामरेखा घाट को मॉडल घाट बनाने की कवायद शुरू शादी की तैयारियां रह गईं अधूरीः युवक की करंट से मौत छठ में घर लौट रहे लोगों के लिए स्टेशन पर बनेगा हेल्प डेस्क जमीन विवाद में चली गोलियां डुमरांव में छठ घाट पर जलसंकट सुलझाने को प्रशासन सक्रिय झाड़ियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
स्थानीय

नो एंट्री में घुसनेवाले 51 ट्रकों पर जुर्माना

बक्सर में गुरुवार सुबह परिवहन विभाग ने नो एंट्री के नियमों को तोड़कर शहर में प्रवेश करने वाले 51 भारी वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों पर कुल चार लाख एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन अधिकारी प्रशांत रमानिया के निर्देशन में नई सड़क स्थित आईटीआई मैदान के आसपास विशेष जांच अभियान चलाया गया।

शहर को जाममुक्त रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश का समय पहले से तय है। फिर भी प्रतिबंधित घंटों में ट्रकों के आने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी को देखते हुए विभाग ने निगरानी अभियान शुरू किया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त किया।

अनुमंडल अधिकारी अविनाश कुमार के आदेश के मुताबिक चौसा दिशा से बक्सर शहर में आने वाले भारी वाहनों पर सुबह छह बजे से रात ग्यारह बजे तक रोक लगी हुई है। वहीं वीर कुंवर सिंह सेतु के गोलंबर से शहर की ओर ट्रकों के प्रवेश पर सुबह छह बजे से रात दस बजे तक पाबंदी है।

निर्धारित समय के बाहर भारी वाहनों के शहर में आने से मुख्य सड़कों पर यातायात ठप हो जाता है। आम नागरिकों, छोटे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी होती है। बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रकों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती है।

जिला परिवहन अधिकारी प्रशांत रमानिया ने स्पष्ट कहा कि नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को निर्धारित समय का सख्ती से पालन करना होगा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।