द जनमित्र | शशि
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने आज जिले का दौरा किया। वह आगामी 20 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बक्सर दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे थे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत फूल-माला और नारेबाजी से किया। इस दौरान बक्सर विधायक संजय कुमार तिवारी और राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम भी मौजूद रहे।




बाद में बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खड़गे का यह दौरा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण है। दल सागर स्थित खेल मैदान में होने वाली इस सभा की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभा की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वही जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी माननीय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकाअर्जुन खड़गे जी के स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इंडिया गठबंधन के एजेंडे को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, “हमारा फोकस स्पष्ट है—कमाई, दवाई, शिक्षा, बेरोजगारी पर लगाम और पलायन रोकना। हम बिहार के लोगों के लिए समृद्धि और स्थिरता चाहते हैं, न कि खोखले वादे।”
सभा में कामेश्वर पांडे, डॉ. सत्येंद्र ओझा, विनय कुमार सिंह, त्रिलोकी मिश्रा, संजय कुमार पांडे, जयराम राम, महिमा उपाध्याय, निर्मला देवी, संजय कुमार दुबे, पप्पू दुबे, सोशल मीडिया अध्यक्ष अभय मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय, एनएसयूआई महामंत्री ईशान त्रिवेदी, वीरेंद्र राम, त्रियोगी मिश्रा, रोहित उपाध्याय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, महेंद्र चौबे, अजय यादव, रिंकू देवी, आशा देवी, नीलम कुमारी, गायत्री देवी, सागरी देवी, देवंती देवी, रिया कुमारी, कौशल्या देवी, चंद्रावती देवी, मीरा देवी, शिवाकांत मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Comment here