स्थानीय

श्री राम जानकी सरस्वती विद्या निकेतन के बच्चों ने किया 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

Spread the love

द जनमित्र डेस्क

श्री राम जानकी सरस्वती विद्या निकेतन आश्रम, नया बाजार बक्सर ने सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट परिणाम देते हुए पने स्कूल का नाम रोशन किया है। दिनांक 13 मई 2026 को घोषित परिणाम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया।

विद्यालय के अनुसार इस वर्ष कुल 55 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 4 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 25 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की।

स्कूल टॉपर रहीं राज नन्दनी ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर विकास कुमार रहे, जिन्होंने 85.04 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर उज्ज्वल कुमार श्रीवास्तव और चौथे स्थान पर आदित्य प्रकाश ने 80.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शिव सागर चौबे ने 78.20 प्रतिशत अंक के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावक बेहद प्रसन्न हैं। विद्यालय के संचालकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को सफलता का मुख्य कारण बताया।

परिणाम घोषित होने के बाद निर्देशक राजाराम शरन दास ने छात्रों की सराहना की व उन्हें आशीर्वाद दिया वही प्रधानाध्यापक डॉ रविरंजन सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comment here