ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

बक्सर पहुंचे तेजस्वी यादव, हजारों कार्यकर्ताओं से घिरे रहे नेता

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: गुरुवार के दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बक्सर के डुमरांव अनुमंडल स्थित नया भोजपुर एवं चक्की पहुंचे. नया भोजपुर में दिवंगत राजद नेता सरफराज अंसारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवार वालों से मुलाकात भी की. तत्पश्चात चक्की पहुंच कर वर्तमान मुखिया रहे धनराज यादव के श्राद्ध कर्म में भाग लिया एवं उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया. मीडिया से बात

करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार कोरोना का हॉटस्पॉट बन रहा है परंतु सरकार उदासीन है साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना महामारी को रोकने में विफल है दोनों जगहों पर तेजस्वी यादव से मिलने वाले लोगों ने लॉक डाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई जबकि तेजस्वी यादव इससे बचते नजर आ रहे थे. कुछ दिन पहले ही पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी इन दोनों नेताओं के

परिजनों से मुलाकात की थी. इस मौके पर विधायक शंभू नाथ यादव, जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, राजद नेता सुनील सिंह उर्फ पप्पू यादव, पूर्व विधायक दाऊद अली, छात्र नेता दीपक यादव, छात्रसंघ सचिव विश्वकर्मा यादव, मोहित यादव, दिलकश अहमद, वीरेंद्र यादव, तबरेज अहसन, सलीम अहमद, निसार अहमद, राजेश यादव, राजू कुशवाहा, अनिल यादव समेत भारी संख्या में राजद के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Comment here