ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत..

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः नए जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर देवेश कुमार चौधरी के आगमन पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट बक्सर के जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एवं राज्य स्तरीय स्नातकोत्तर शिक्षक संगठन के जिला सचिव मनीष कुमार एवं संस्कृत शिक्षक संघ ,बिहार के संयुक्त सचिव मनोज कुमार झा के नेतृत्व में उन्हें फूलों का गुलदस्ता एवम फूल माला प्रदान कर हार्दिक स्वागत किया गया. इसके बाद संघ के सभी पदाधिकारियों का जिला शिक्षा अधिकारी के साथ औपचारिक रूप से परिचय हुआ. परिचय उपरांत अनौपचारिक बातचीत के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला संगठन के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को सहयोग देते हुए जिले में शैक्षिक व्यवस्था में सुधार एवं शिक्षकों के समस्याओं का त्वरित निपटारा का एक दूसरे को सहयोग करने का भरोसा दिलाया. साथ ही जिले में आए सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों के आगमन पर हर्ष व्यक्त तथा स्वागत किया गया. उक्त कार्यक्रम के दौरान मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, शाहिद अली , अनीता यादव , सुमेश्वर प्रसाद , कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार राम , सत्य प्रकाश, विकास कुमार सिंह मौजूद रहे.

Comment here