ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

अखिल भारतीय किसान महासभा ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

Spread the love

जनमित्र/नवानगर:- सोनवर्षा बाजार पर अखिल भारतीय किसान महासभा ने RCEP समझौता के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आसियान देशों सहित चीन जापान और अन्य विकसित देशों के बीच कृषि डेयरी उत्पादन,एवं छोटे सीमांत उद्योग के उत्पादन को इन देशों के बीच में खुली बेरोकटोक आवाजाही पर बहुपक्षीय समझौता किया जा रहा है.

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस करार पर हस्ताक्षर करने के लिए मौजूद है. किसान महासभा के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह ने कहा की ऐसे किसी भी करार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सहमति नहीं देनी चाहिए, जिससे बेरोकटोक कृषि,डेयरी उत्पाद भारत में विकसित देशों से आ जाए और जिससे हमारे किसान और पशुपालन तबाह हो जाए. इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक नीरज कुमार ने कहा कि विकसित देश अपने देश के उत्पाद को बेचने की लिए बाजार नहीं पा रहे इसलिए भारत सहित विकासशील देशों को निशाना बना रहे हैं. भारत के उद्योग ,लघु एवं सीमांत उद्योग सहित डेरी को उत्पादन के ऊपर विकसित देशों ने कड़े टैरिफ लगा रखे है और हमारे किसानो और लघु उद्यमियों के उत्पाद को अपने बाजार में घुसने ही नहीं देतेे. विकसित देशों के बाजारों में घुसने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है. आज के दौर में विकसित देशों द्वारा विकासशील देशों की आर्थिक नाकेबंदी और एक प्रकार से नव साम्राज्यवाद का बड़ा हथियार बन गया है. बैंकॉक में हो रहे हो रहे क्षेत्रीय समग्र आर्थिक भागीदारी के सम्मेलन मैं भारत ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं.

जो भारत के किसानों की डेरी से जुड़े पशुपालकों की हिफाजत कर सकते हैं. अगर उन्हें नहीं स्वीकार किया जाता तो प्रधानमंत्री को उस करार पर हस्ताक्षर नहीं करने चाहिए. देश भर के 230 से अधिक किसान संगठन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले धरना,जुलूस, पुतला दहन, प्रदर्शन, रास्ता रोको का अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर रामदेव सिंह, जिला अध्यक्ष ,AIKM ,नीरज कुमार, जिला संयोजक RYA,भोला राम, अशोक यादव, पप्पू महतो, धर्मेंद्र सिंह यादव, विशाल कुमार, सैममुद्दीन, रासबिहारी पासवान, मनीर आलम, राजा बाबू सिंह, संजय लाल मौजूद रहे.

Comment here