गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ताज़ा
रामरेखा घाट को मॉडल घाट बनाने की कवायद शुरू शादी की तैयारियां रह गईं अधूरीः युवक की करंट से मौत छठ में घर लौट रहे लोगों के लिए स्टेशन पर बनेगा हेल्प डेस्क जमीन विवाद में चली गोलियां डुमरांव में छठ घाट पर जलसंकट सुलझाने को प्रशासन सक्रिय झाड़ियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई रोट्रैक्ट क्लब ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल
स्थानीय

शादी की तैयारियां रह गईं अधूरीः युवक की करंट से मौत

बक्सर नगर थाना क्षेत्र के श्वेत नगर वार्ड नंबर सात में बुधवार को एक दुखद हादसा हुआ। पच्चीस वर्षीय युवक लक्की कुमार की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। वह मदन सिंह का बेटा था।

घटना की जानकारी के अनुसार पेड़ की एक शाखा गिरने से बिजली के खंभे से घर तक आने वाला सर्विस वायर टूट गया था। लक्की उसी टूटे तार को जोड़ने की कोशिश कर रहा था। तभी उसे करंट का झटका लगा और वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा।

काफी देर तक कोई उसकी तरफ ध्यान नहीं दे पाया। बाद में इलाके के लोगों ने उसे बेहोश अवस्था में पड़ा देखा तो तुरंत बक्सर सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के मुताबिक लक्की को बिजली से जुड़े कामों की समझ थी, लेकिन वह अचानक कैसे करंट की चपेट में आया, इसे किसी ने अपनी आंखों से नहीं देखा।

लक्की माता-पिता और दो बहनों का इकलौता बेटा था। उसकी शादी बाईस नवंबर को तय थी। कुछ कारणों से परिवार इस तारीख को आगे बढ़ाने की सोच रहा था। घर में शादी की बातें चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ उलट-पुलट कर दिया।

घटना की खबर पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम भी नहीं कराया और अस्पताल से शव लेकर सीधे घर चले गए। युवक की असमय मौत से पूरे मोहल्ले में शोक छाया हुआ है। परिवार सदमे में है।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।