शनिवार, 7 नवंबर 2026
ताज़ा
रोट्रैक्ट क्लब ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल चौसा पंप नहर व्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू पैलाडीह गांव में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़ युवा शिक्षक का गुरुग्राम अस्पताल में निधन, सात महीने से चल रहा था इलाज शुरू हुआ दो दिवसीय किसान मेला, आधुनिक खेती पर जोर चिलहरी गांव में दो पक्षो में विवाद, फायरिंग धनतेरस और दीपावली में ट्रैफिक पुलिस का खास प्लान
स्थानीय

रोट्रैक्ट क्लब ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

बक्सर। रामलीला मंच पर रोट्रैक्ट क्लब द्वारा लगातार बीसवें वर्ष रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दिलशाद आलम, पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ बक्सर एवं महासचिव मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय बिहार मौजूद रहे।

डॉ. आलम ने अपने संबोधन में कहा कि रोट्रैक्ट द्वारा दो दशक से निरंतर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सचमुच ऐतिहासिक और प्रशंसनीय कदम है। यह आयोजन छठ और दीपावली जैसे पर्वों की सांस्कृतिक महत्ता को जीवंत करता है। छात्र-छात्राओं ने रंगोली और चित्रकला के जरिए अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी कृतियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और गौरव की सुंदर झलक साफ नजर आई। खासकर छठ महापर्व की महत्ता और उसकी सांस्कृतिक विरासत को इन प्रस्तुतियों में बेहद प्रभावी ढंग से उजागर किया गया।

उन्होंने प्रेरणा देते हुए कहा कि सिकंदर इस दुनिया से खाली हाथ गया था। इंसान कितनी भी ऊंचाइयां हासिल कर ले, आखिरकार उसे अपने कर्मों के साथ ही परमात्मा की शरण में जाना होता है। इसलिए जीवन में सबसे पहले माता-पिता का सम्मान करें और उन्हें सर्वोच्च स्थान दें। माता-पिता का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

डॉ. आलम ने कहा कि भारत त्योहारों, परंपराओं और विविध संस्कृतियों का देश है। हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि इस परंपरा को आगे भी उसी जोश और समर्पण के साथ जारी रखा जाए।

यह भी पढ़ेंचौसा पंप नहर व्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आलिया खान को मिला। द्वितीय स्थान पर साक्षी कुमारी और कुमकुम कुमारी रहीं। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रोट्रैक्ट के पूर्व डीआरआर एस.एम. साहिल, अध्यक्ष सागर वर्मा, सचिव कृतम वर्मा, सूरज वर्मा, ऋषि, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार प्रिंस सहित सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की गई। निर्णायक मंडल में आकांक्षा कुमारी और शेखर जसवाल शामिल रहे। रोटरी क्लब के वर्तमान अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि रोटरी और रोट्रैक्ट के सामाजिक-सांस्कृतिक कार्य समाज को नई दिशा दे रहे हैं।

एस.एम. साहिल ने कहा कि लगातार बीस वर्षों से इस आयोजन को जारी रखना वाकई बेमिसाल उपलब्धि है। यह युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रिंस ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों तथा सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।