सोमवार, 9 नवंबर 2026
ताज़ा
डुमरांव में छठ घाट पर जलसंकट सुलझाने को प्रशासन सक्रिय झाड़ियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई रोट्रैक्ट क्लब ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल चौसा पंप नहर व्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू पैलाडीह गांव में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़ युवा शिक्षक का गुरुग्राम अस्पताल में निधन, सात महीने से चल रहा था इलाज शुरू हुआ दो दिवसीय किसान मेला, आधुनिक खेती पर जोर
राजकाज

डुमरांव में छठ घाट पर जलसंकट सुलझाने को प्रशासन सक्रिय

डुमरांव के पुराना भोजपुर स्थित सिमरी रोड छठ घाट पर पानी की कमी दूर करने के लिए प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। एसडीएम राजीव कुमार ने भैंसहा नदी के प्रवाह को बाधित कर रहे प्लास्टिक के त्रिपाल को चौबीस घंटे के अंदर हटाने का आदेश जारी किया है। त्रिपाल हटने के बाद घाट पर पानी का स्तर सामान्य होने और छठ के व्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने में आसानी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने घाट की पानी संबंधी स्थिति को लेकर एसडीएम के समक्ष सामूहिक आवेदन पेश किया था। उन्होंने छठ महोत्सव से पहले नदी के प्रवाह को रोकने वाले त्रिपाल एवं अन्य अवरोधों को हटाने की मांग की थी। उनका कहना था कि अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो व्रतियों को अर्घ्य देने में दिक्कत होगी।

भैंसहा नदी में सिमरी प्रखंड के रामपुर मठिया के पास सैरात मत्स्य श्रमजीवी संघ ने मछली पालन के लिए चिलमन के साथ प्लास्टिक का त्रिपाल बिछाया था। इससे नदी का स्वाभाविक बहाव प्रभावित हो रहा था और इसका सीधा असर पुराना भोजपुर के सिमरी रोड छठ घाट पर पड़ रहा था।

सोमवार को एसडीएम राजीव कुमार ने पहले पुराना भोजपुर छठ घाट का निरीक्षण किया। इसके बाद सिमरी सीओ भगवती शंकर पांडेय के साथ नाव से रामपुर मठिया पहुंचे। वहां जांच में पाया गया कि मछलियों को रोकने के लिए लगाया गया प्लास्टिक त्रिपाल नदी के बहाव में बाधा बन रहा है।

हालात को देखते हुए एसडीएम ने निर्देश दिया कि छठ पर्व से पहले नदी में डाला गया प्लास्टिक त्रिपाल पूरी तरह हटा लिया जाए। इस पर सैरात बंदोबस्त स्वामी ने अगले चौबीस घंटे में इसे हटाने का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने साफ कहा कि छठ जैसे पवित्र पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा सबसे ऊपर है और किसी भी व्यवस्था के चलते व्रतियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अनुमंडल के सभी छठ घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाने का आदेश दिया। उन्होंने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई, कचरा हटाने, जलक्षेत्र को साफ रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने को कहा।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।