शनिवार, 7 नवंबर 2026
ताज़ा
रोट्रैक्ट क्लब ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल चौसा पंप नहर व्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू पैलाडीह गांव में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़ युवा शिक्षक का गुरुग्राम अस्पताल में निधन, सात महीने से चल रहा था इलाज शुरू हुआ दो दिवसीय किसान मेला, आधुनिक खेती पर जोर चिलहरी गांव में दो पक्षो में विवाद, फायरिंग धनतेरस और दीपावली में ट्रैफिक पुलिस का खास प्लान
स्थानीय

चौसा पंप नहर व्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू

बक्सर। चौसा पंप नहर तंत्र से जुड़ी वितरणियों, उपवितरणियों, माइनरों तथा अन्य जल निकासी संरचनाओं के मरम्मत और नवीनीकरण का काम अब औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है। जल संसाधन विभाग के गंगा पंप नहर प्रमंडल चौसा ने इस कार्य के लिए आठ करोड़ 34 लाख 35 हजार रुपये की अल्पकालिक निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

इस योजना के अंतर्गत नहरों की मरम्मत के साथ क्षतिग्रस्त पुलियों और कलवर्टों का जीर्णोद्धार तथा प्रमंडल की आवासीय कॉलोनी की टूटी-फूटी चारदीवारी की मरम्मत भी शामिल है। इन सभी कार्यों को 15 मार्च 2027 तक पूरा करने की समय सीमा तय की गई है।

विभाग द्वारा 21 अक्टूबर को जारी निविदा के अनुसार सिसराढ़ उपवितरणी, हकीमपुर वितरणी, लक्ष्मीपुर माइनर, करहंसी माइनर, जरीगांवा माइनर और नरबतपुर माइनर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा चौसा शाखा नहर के आउटलेट-इनलेट तथा विभिन्न स्थानों पर स्थित पुलिया व कलवर्ट का भी नवीनीकरण प्रस्तावित है। रामपुर, खीरी व अटेरना वितरणियों तथा कचहरी माइनर से जुड़े कार्य भी इस सूची में शामिल हैं।

विभाग ने कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया है। निर्धारित दर से 10 प्रतिशत से अधिक कम दर वाली निविदाओं को अमान्य करार देने का प्रावधान भी रखा गया है। इन कार्यों के पूरा होने से चौसा पंप नहर प्रणाली से जुड़ी वितरणियों और माइनरों की संरचनात्मक दशा में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।