बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई. पंजाब से बिहार में खपाने के लिए लाई गई 65 लाख की शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार. पूछताछ में जुटी पुलिस, लोकसभा चुनाव से पहले शराब का बिहार में किया जा रहा है स्टोरेज. जिले के 9 इंटरस्टेट बॉर्डर पर सक्रिय हुई पुलिस.
द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर: 2024 के लोकसभा चुनाव में शेष कुछ दिन रह गए है. जिसको लेकर बक्सर पुलिस अलर्ट है. जिले के 9 इंटरस्टेट बॉर्डर पर पुलिस निरन्तर वाहनों को जांच कर रही है इसी दौरान जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में शराब से भरे ट्रक को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब्त किया है. बताया जा रहा है कि लगभग 65 लाख रुपये की शराब उक्त ट्रक में भरे पड़े है जिसकी गिनती किया जा रहा है.

पंजाब से शराब की बड़ी खेप को लाकर राजधानी पटना में खपाने की तैयारी थी उससे पहले ही बक्सर पुलिस ने तस्करों मनसूबे को ध्वस्त कर दिया. शराब के साथ पकड़े गए दो तस्करों से पुलिस इस नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश करने में जुट गई है.
तीन दिन पहले भी पकड़ा गया था 60 लाख का शराब.
9 फरवरी को वीर कुंवर सिंह सेतु से उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब से भरे ट्रक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था. जब्त शराब की कीमत 60 लाख बताई गई थी. प्रशासनिक अधिकारियो की माने तो आगामी चुनाव को देखते हुए शराब माफिया सक्रिय है जिनके मनसूबे को ध्वस्त करने के लिए लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है.

क्या कहते है अधिकारी
मामले की जानकारी देते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि शराब से भरी ट्रक के साथ दो तस्करो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आये तस्करों से पूछताछ की जा रही है. शराब की गिनती के बाद और जानकारी दी जाएगी.

रिवाल्वर के साथ पकड़ा गया अपराधी
वही उन्होंने बताया कि नैनीजोर थाने की पुलिस ने एक रिवाल्वर के साथ वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है. पुलिस गिरफ्त में आये युवक का नाम विवेक कुमार ओझा है जो गौरा थाना बिहिया के रहने वाला है. कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है. गौरतलब है कि जिले में विधि व्यवस्था को नियंत्रण करने के लिए बक्सर पुलिस जिले के सभी बॉर्डर इलाके से लेकर प्रमुख चौक चौराहे पर लगातार जांच अभियान चला रही है. जिसमे पुलिस को सफलता मिल रही है.

Comment here