द जनमित्र | शशि
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए राज्य की सभी पंचायतों में साइकिल रैली के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य हर मतदाता को उनके नाम का सत्यापन कराने के लिए प्रेरित करना था। राजपुर विधानसभा के ईटाढी प्रखंड के ईटाढी बाजार में प्रखंड अध्यक्ष विजय कुशवाहा, धनसोई और तियरा बाजार में फुटचन कुशवाहा तथा कोरान सराय में यह रैली आयोजित की गई। इन रैलियों का नेतृत्व पूर्व विधायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने किया।





मीडिया को संबोधित करते हुए संतोष निराला ने कहा, “चुनाव आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण में BLO कर्मी घर-घर जाकर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। जदयू कार्यकर्ता के रूप में हमारा दायित्व है कि हर मतदाता तक पहुंचकर उन्हें जागरूक करें। हमारा नारा है- ‘संकल्प हमारा टूटे नहीं, एक भी मतदाता छूटे नहीं।’ हम हर घर तक जाएंगे, मतदाताओं को जागृत करेंगे।”
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामाजिक सुधारों जैसे बालिका साइकिल योजना, महिला आरक्षण, शराबबंदी, बाल विवाह और दहेज प्रथा विरोध जैसे कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि यह अभियान भी उसी कड़ी का हिस्सा है। जदयू कार्यकर्ता मतदाता सूची सत्यापन में चुनाव आयोग का सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी संजय पटेल, जितेंद्र सिंह, बबन चौधरी, अरुण सिंह, काशी सिंह, अमित कुशवाहा, विमलेंद्र बब्लू, अनिरुद्ध तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, संतोष राम, मंटू रावत, अशोक बिंद, उपेंद्र सिंह मुखिया, कमलेश राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


Comment here