स्थानीय

बक्सर की छह खिलाड़ियों का बिहार जूनियर बालिका हॉकी टीम का चयन

Spread the love

द जनमितर डेस्क

हॉकी बिहार के तत्वावधान में बिहार जूनियर बालिका हॉकी टीम का चयन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह 18 सदस्यीय टीम असम के गुवाहाटी में 27 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अस्मिता जूनियर बालिका हॉकी चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।

चयन प्रतियोगिता खगड़िया के कोशी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित की गई थी। हॉकी बक्सर के सचिव सलमान खान ने जारी प्रेस रिलीज में बताया कि टीम में बक्सर जिले की छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।

चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

– गोलकीपर: आंचल कुमारी, शुकराना परवीन
– अन्य खिलाड़ी: बिजली कुमारी, पूजा कुमारी (बक्सर), नेहा कुमारी, निशु कुमारी, फैंसी खातून, क्षमा कुमारी (बक्सर), अंकिता कुमारी (बक्सर), सोनम कुमारी, अनु कुमारी (बक्सर), जुम्मी कुमारी, रतन प्रिया कुमारी, नंदिता कुमारी (बक्सर), पूजा कुमारी, प्रियंका बड़ा, सोनम कुमारी

बक्सर से चयनित पूजा कुमारी, क्षमा कुमारी, अंकिता कुमारी, अनु कुमारी तथा नंदिता कुमारी सहित कुल छह खिलाड़ियां टीम का हिस्सा हैं।

हॉकी बिहार अधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि टीम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेगी।

Comment here