स्थानीय

बिना टिकट यात्रा ना करे, बक्सर आरपीएफ ने की लोगो से अपील

Spread the love

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश कुमार पंडा के आदेशानुसार बक्सर आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार के निर्देशन में बीते सोमवार को स्टेशन पर नो पार्किंग में गाड़ी खड़ा करने व रेल में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्यवाई की गई. 

रेलवे अधिनियम ड्राइव के तहत 05 व्यक्तियों को नो पार्किंग में ,17 को महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने, एवम 05 को दिव्यांगो के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया. जिन्हे अग्रिम कारवाई हेतु न्यायालय आरा को समर्पित कर दिया गया.

इस अभियान में एएसआई सुबोध कुमार, एएसआई सुनील कुमार, आरक्षी आनंद बहादुर सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने यात्रियों से यह भी अपील किया है कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा न करें यह दंडनीय अपराध है. हमेशा रेल टिकट ले और वैध श्रेणी में ही यात्रा करें. उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर सदैव तत्पर रहता हैं.

Comment here