पर्यावरण

वृक्षारोपण से ही बचेगी दुनिया

Spread the love

द जनमित्र | शशि

पर्यावरण के बढ़ते संकट के बीच, समहुता के मुकेश कुमार सिंह ने अपनी शादी की ग्यारहवीं सालगिरह को अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका देवी के साथ मिलकर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया और प्रियजनों की मौजूदगी में पौधरोपण कर समाज को प्रेरणा दी।
इस मौके पर आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार के संयोजक विपिन कुमार ने कहा कि पर्यावरणीय असंतुलन से निपटने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें हर सामाजिक और धार्मिक अवसर पर पौधरोपण को अपनाना होगा, तभी धरती का हरित आवरण बढ़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कंक्रीट के जंगल खड़े करने की हमारी प्रवृत्ति भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। अगर हम अब नहीं चेते, तो धरती पर जीवन मुश्किल हो जाएगा।
आई मास कंप्यूटर धनसोई के निदेशक डब्लू पाठक ने मुकेश के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम समाज को दर्शाता है कि हर व्यक्ति का दायित्व है धरती को हरा-भरा रखना, ताकि यह जीवन के लिए सुंदर और जीवंत बनी रहे।
कार्यक्रम में मुन जी राय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम जी राय, दीनानाथ सिंह, उमेश सिंह, महेंद्र सिंह, दुर्गेश पाठक, ललन सिंह, विकास सिंह, जगमोहन कुमार सहित कई लोग शामिल हुए, जो इस सकारात्मक पहल का हिस्सा बने।

Comment here