जिले में शीतलहर और बढ़ते हुए ठंड को देख आठवी स्कूल तक के सरकारी एवं गैर सरकारी सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : जिलें में बढते ठंड के कारण तापमान में आई गिरावट एवं शीतलहर से बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल ने सभी निजी विद्यालयों, सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग 08 तक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालक पर दिनांक 16 जनवरी 2024 तक प्रतिबंध लगा दिया है. वर्ग 09 के ऊपर के कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न
03:30 बजे तक के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगी. मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा. सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक/शिक्षकोतर कर्मी विद्यालय में पूर्व के भाँति प्रातः 09:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे एवं विद्यालयी/विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे. उक्त आदेश दिनांक 16.01.2024 तक प्रभावी रहेगा.
गौरतलब है कि जिले में शीतलहर एवं बढ़ते हुए ठंड ने पूरे जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। ठंड में स्कूल जाने वाले बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने 16 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है. मौसम में परिवर्तन नही हुआ तो छुट्टी की तिथि को और आगे बढ़ाया जाएगा.

Comment here