द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर: नावानगर-महरही रोड (बुढ़ेला) से पड़रिया से कडसर तक ‘कुंवर पथ’ निर्माण का शिलान्यास डुमराँव विधायक डॉ० अजीत कुमार सिंह द्वारा किया गया .

गाँव के वरिष्ठ नागरिक व सरपंच प्रतिनिधि सूरज यादव द्वारा नारियल फोड़कर शुरुआत किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कुंवर पथ का निर्माण हमारी प्राथमिकता में था. 30 वर्ष से ज्यादा समय से इसके निर्माण की मांग की जा रही थी. हमने अपने चुनाव प्रचार के समय में ही ये वादा किया था कि अगर हमें मौका मिला तो हम इसे प्राथमिकता के आधार पर बनाने का काम करेंगे.

इस क्षेत्र में छेरा नदी में चेकडैम का निर्माण, पुस्तकालय का निर्माण, सिंचाई के लिए समुचित बिजली के पोल तार को खेत तक पहुंचाने का कार्य के साथ साथ महिलाओं के लिये सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए भी हम प्रयासरत है. मौके पर ग्रामीणों के साथ-साथ भाकपा माले के नावानगर सचिव बिरेन्द्र सिंह, नीरज यादव, नारायण दास, सुरेश प्रसाद, हरेन्द्र चन्द्रवंशी, राजद नेता सुनील सिंह यादव, प्रोफेसर शेषनाथ गुप्ता, अजमेर, सोहन जी सहित अन्य उपस्थित रहें.


Comment here