बक्सर। विमल यादव । 9431092766
द जनमित्र : जननायक कर्पुरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के पुस्तकालय हाल में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पंडित जगनारायण त्रिवेदी एवं इस विधि महाविद्यालय के पूर्व सचिव स्वर्गीय राम अवधेश चौधरी की पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर कृष्ण अली अल्बर्ट ने की. इस मौके पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सह महाविद्यालय के सचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विधि महाविद्यालय की स्थापना काल में त्रिवेदी जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है तथा महाविद्यालय के सचिव रहे श्री राम अवधेश चौधरी ने अपने कार्यकाल में इस विधि महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास में अपनी अहम् भूमिका निभाई है. वही प्राचार्य डॉक्टर कृष्ण अली अलवर्ट ने कहा कि इस दोनों महान विभूतियों के योगदान के चलते ही महाविद्यालय विकास के इस स्तर पर पहुंचा है. इस मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री मंगल सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, निर्मल कुमार मिश्रा, अलका कुमारी, राजेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पु पटेल, प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार, शिवशंकर प्रसाद, अशोक ठाकुर, दशरथ सिंह, जगन्नाथ राम, आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे.

Comment here