स्थानीय

लालू यादव के 78वें जन्मदिन पर इटाढ़ी में धूमधाम से केक कटा

Spread the love

द जनमित्र | शशि

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन बुधवार को बक्सर के इटाढ़ी में जोश और जुनून के साथ मनाया गया। बक्सर सांसद सुधाकर सिंह की अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ ने इस दिन को “न्याय दिवस” के रूप में उत्सव की तरह मनाया। केक कटने के साथ-साथ प्रीति भोज ने माहौल को और रंगीन बना दिया।
सुधाकर सिंह ने लालू यादव की लंबी उम्र और सेहत की कामना करते हुए कहा, “लालू जी का जन्मदिन हमारे लिए महज एक तारीख नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक न्याय की उनकी लड़ाई को और तेज करने का जज्बा है। उनका अधूरा सपना हम सब मिलकर पूरा करेंगे। यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह दिन सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने का भी है। इसी कड़ी में इटाढ़ी में राजद का नया कार्यालय खोला गया। सांसद ने ऐलान किया कि पार्टी का मिशन है हर प्रखंड मुख्यालय तक राजद का दफ्तर स्थापित करना, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन की ताकत और गहरी हो।
माहौल में जोश, जुनून और लालू के लिए प्यार साफ झलक रहा था। समर्थकों ने नारे लगाए और लालू के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Comment here