स्थानीय

किसना ने बक्सर में खोला एक्सक्लूसिव शोरूम

Spread the love

द जनमित्र | शशि

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने बिहार के बक्सर में अपने 10वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया है। पी.पी. रोड पर स्थित इस नए शोरूम के लॉन्च के साथ कंपनी ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए आकर्षक ऑफर्स और एक विशेष कैम्पेन की घोषणा की है, जिसमें ग्राहकों को स्कूटर और कार जीतने का मौका मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक पराग शाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कंपनी ने बताया कि त्योहारी मौसम में ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष छूट की व्यवस्था की गई है। इसमें डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक की छूट, गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत तक की छूट शामिल है। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।इसके साथ ही, किसना ने ‘शॉप एंड विन’ कैम्पेन लॉन्च किया है, जिसके तहत डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की खरीद पर ग्राहक 1000 से अधिक स्कूटर और 200 से अधिक कारें जीत सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह कैम्पेन त्योहारों की खुशियों को दोगुना करने के लिए डिजाइन किया गया है।
पराग शाह ने उद्घाटन के मौके पर कहा, “बक्सर हमारे विकास यात्रा का एक अहम पड़ाव है। इस त्योहारी मौसम में लॉन्च करके हम किसना डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की खूबसूरती को और अधिक लोगों तक पहुंचा रहे हैं, जिससे उपहार और समारोह और भी यादगार बन सकें।”
फ्रेंचाइजी पार्टनर परशुराम वर्मा ने इस साझेदारी पर गर्व जताते हुए कहा, “किसना के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है, खासकर इस त्योहारी समय में। हमारा उद्देश्य बक्सर की जनता को शानदार डिजाइन और बेहतरीन शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है।”
हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बिहार के बक्सर में हमारा 10वां एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च करना हमारे लिए बेहद खास है, खासकर इस त्योहारी मौसम में, जब खुशियां, उपहार और एकजुटता का समय होता है। हमें खुशी है कि हम अपने सुंदर और उत्कृष्ट ज्वेलरी कलेक्शन के माध्यम से हर उत्सव में और अधिक चमक जोड़ सकते हैं। यह कदम हमारे विजन ‘हर घर किसना’ को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, ताकि देश की हर महिला तक डायमंड ज्वेलरी की पहुंच बनाई जा सके।”
समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए, किसना ने लॉन्च के अवसर पर रक्तदान शिविर, भोजन वितरण और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। कंपनी का कहना है कि यह पहल स्थानीय समुदाय को लाभ पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी हरी कृष्णा ग्रुप का हिस्सा है, जो देशभर में ज्वेलरी बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिए जाना जाता है। यह नया शोरूम बिहार में कंपनी की विस्तार योजना का हिस्सा है, जो ग्राहकों को प्रीमियम ज्वेलरी विकल्प उपलब्ध कराएगा।

Comment here