बुधवार, 11 नवंबर 2026
ताज़ा
छठ में घर लौट रहे लोगों के लिए स्टेशन पर बनेगा हेल्प डेस्क जमीन विवाद में चली गोलियां डुमरांव में छठ घाट पर जलसंकट सुलझाने को प्रशासन सक्रिय झाड़ियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई रोट्रैक्ट क्लब ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल चौसा पंप नहर व्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू पैलाडीह गांव में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़
घटना

चिलहरी गांव में दो पक्षो में विवाद, फायरिंग

जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलहरी गांव में रविवार देर शाम चारपहिया वाहन को रास्ता देने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने जल्दी ही मारपीट और गोलीबारी का रूप ले लिया। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

सूत्रों के अनुसार शुरू में एक पक्ष ने दूसरे से वाहन को पास देने की मांग की। बातचीत से कहासुनी शुरू हुई। दोनों तरफ के लोग जुटते गए और झड़प शुरू हो गई। इसी बीच कई राउंड फायरिंग भी हुई।

गोलियों की आवाज सुनकर गांववाले घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद गांव में कुछ देर तनाव बना रहा। सूचना पाकर नया भोजपुर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने तक विवाद में शामिल लोग वहां से भाग चुके थे।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो तीन खोखे मिले। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और विवाद में शामिल लोगों की पहचान का काम शुरू किया गया।

डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि चारपहिया वाहन को रास्ता देने के लिए पास मांगने से विवाद शुरू हुआ था। बाद में मामला बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। मामला जांच के अधीन है।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।