शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा
कांव नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पहचान में उलझन सफाईकर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दो नवंबर को लगेगा रोजगार मेला चौसा ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट की मांग बिजली कनेक्शन के बगैर ही थमा दिया बिल पेड़ों के वजह से अटकी कई सड़क परियोजना बक्सर में कांग्रेस की बैठक, दिल्ली रैली को लेकर रणनीति पर मंथन ग्रामीण इलाकों में भी खुलेगा ब्लड बैंक
स्थानीय

सफाईकर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

बक्सर जिले के डुमरांव में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो नवंबर तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो तीन नवंबर से पूरे बिहार में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इससे प्रदेश के नगर निकायों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ने का खतरा पैदा हो गया है।

यह घेराव बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ और बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चे के आह्वान पर आयोजित किया गया। राज्य भर के नगर निकाय कार्यालयों पर भी इसी दिन घेराव कार्यक्रम चलाए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत हाल में दिवंगत हो चुके सफाईकर्मी कुटकुट डोम को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। कर्मचारियों और नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सफाईकर्मियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि जुलाई-अगस्त में चली आठ दिवसीय राज्यस्तरीय हड़ताल के दौरान हुए समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने साफ कहा कि इस बार मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

घेराव में बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के डुमरांव नगर सचिव शिव शंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीभगवान पासवान, युवा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय और बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के नेता ओमप्रकाश यादव मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सफाईकर्मियों की मांगों पर गंभीरता से गौर नहीं कर रही है। उन्होंने नगर परिषद डुमरांव के अधिकारियों पर भी कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

साथ ही ईपीएफ और ईएसआई कार्ड के नाम पर हो रही गड़बड़ियों की जांच कराने की मांग भी की गई। प्रदर्शन में दीपक बास्फोर, मिथिलेश राम, किस्मत यादव, पिंटू बास्फोर, मुन्नी देवी समेत सैकड़ों सफाईकर्मी शामिल हुए।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।