शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा
कांव नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पहचान में उलझन सफाईकर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दो नवंबर को लगेगा रोजगार मेला चौसा ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट की मांग बिजली कनेक्शन के बगैर ही थमा दिया बिल पेड़ों के वजह से अटकी कई सड़क परियोजना बक्सर में कांग्रेस की बैठक, दिल्ली रैली को लेकर रणनीति पर मंथन ग्रामीण इलाकों में भी खुलेगा ब्लड बैंक
घटना

कांव नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पहचान में उलझन

बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांव नदी के किनारे एक अज्ञात शव की खोज हुई है। शव नावाडेरा पोखरा से लगभग दो किलोमीटर अंदर ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप पड़ा मिला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव करीब दस दिन पहले का प्रतीत होता है। शरीर की अत्यधिक खराब हालत के कारण पहचान स्थापित करना बेहद कठिन साबित हो रहा है। कपड़ों और शरीर की संरचना से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। यहां तक कि मृतक महिला है या पुरुष, यह भी तय नहीं हो सका है। कुछ लोगों ने ट्रांसजेंडर होने की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की। शव के बाएं हाथ में हैंड ग्लव्स भी मिले हैं, जिसकी जांच चल रही है।

सूचना मिलते ही एएसपी भास्कर रंजन, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, स्थानीय पुलिस बल और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल तक पहुंचने का सीधा रास्ता नहीं होने के कारण टीम को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने तुरंत जांच का काम शुरू कर दिया है।

नदी का यह भाग अपेक्षाकृत सुनसान है और यहां आम लोगों की आवाजाही बहुत कम रहती है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शव कितने दिनों से वहां पड़ा था और किन परिस्थितियों में नदी किनारे पहुंचा। आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

शव की पहचान और मौत का असली कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की आगे की तस्वीर साफ हो सकेगी। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।