बुधवार, 11 नवंबर 2026
ताज़ा
छठ में घर लौट रहे लोगों के लिए स्टेशन पर बनेगा हेल्प डेस्क जमीन विवाद में चली गोलियां डुमरांव में छठ घाट पर जलसंकट सुलझाने को प्रशासन सक्रिय झाड़ियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई रोट्रैक्ट क्लब ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल चौसा पंप नहर व्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू पैलाडीह गांव में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़
खेती-बाड़ी

बर्बाद फसल के लिए मुआवजे की मांग

बक्सर। चक्रवाती तूफान और बेमौसमी बारिश से किसानों की फसलें तबाह होने के बाद समाजवादी बिहार विचार मंच ने राज्य सरकार से तुरंत मदद की गुहार लगाई है। मंच के प्रदेश संयोजक संतोष मुखिया ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर नुकसान झेल रहे किसानों को प्रति एकड़ कम से कम पचास हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि हाल में आए अर्णव चक्रवात और तेज बारिश ने खेतों में खड़ी तथा पककर तैयार फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। पिछले साल भी इसी मौसम में आए तूफान से किसानों को बड़ा नुकसान हो चुका था। पुराना घाव अभी भरा नहीं था कि नई आपदा ने उनकी हालत और बिगाड़ दी है।

संतोष मुखिया ने कहा कि किसानों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार को बिना देर किए राहत पहुंचानी चाहिए। उन्होंने प्रभावित इलाकों में कृषि विशेषज्ञों और प्रखंड अधिकारियों से तुरंत सर्वे कराने की भी मांग रखी। इसके अलावा उन्होंने किसानों के कृषि कर्ज माफ करने और अगली फसल की बुआई के लिए मुफ्त बीज, खाद व कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही। आवेदन में साफ लिखा गया है कि मुआवजा राशि जल्द से जल्द किसानों के बैंक खातों में पहुंचाई जाए, ताकि वे इस संकट से बाहर निकल सकें।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।