स्थानीय

डॉ. दिलशाद सहित कई चिकित्सक व सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित

Spread the love

द जनमित्र डेस्क

विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार के बक्सर जिला अध्यक्ष डॉ. दिलशाद को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान शाहाबाद क्षेत्र में मानवाधिकार इकाइयों का विस्तार करने, गाजीपुर जिले को जोड़ने तथा चिकित्सा व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता चंकी पांडे को भी मानवाधिकार के क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मानित किया गया। समारोह में देशभर से आए लगभग 50 चिकित्सकों सहित सैकड़ों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा, “मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संस्था देश की सबसे पुरानी व अग्रणी संस्था है, जिसे 42 वर्षों का गौरवशाली अनुभव प्राप्त है। हमें मानव अधिकार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय के लिए सदैव आगे आना होगा।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंत्री जीवेश मिश्र ने कहा कि कोई भी संस्था न्यायालय से बड़ी नहीं होती, लेकिन मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय का कार्य सर्वोपरि है। बिहार प्रदेश सचिव डॉ. दिलशाद ने अपने संबोधन में वायु एवं जल प्रदूषण को वर्तमान का ज्वलंत मुद्दा बताया तथा नारी शक्ति के अधिकारों के लिए संस्था द्वारा लड़ी गई लड़ाई की सराहना की। उन्होंने कहा, “ऐसे कानूनी संशोधनों की जरूरत है जिनसे किसी भी स्तर पर भेदभाव और अत्याचार न हो।”

समारोह में संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. आर.पी. सिंह (छपरा), नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. अमरेश (औरंगाबाद), डॉ. मनोज पांडे (दरभंगा), व्यवसायिक संघ के मानवाधिकार अध्यक्ष विजय जमनानी (मोतिहारी), किशनगंज व सीतामढ़ी के अध्यक्षगण, अंकित कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक ठाकुर, प्रवीण सिंह, मुकेश कुमार सिंह सहित जम्मू-कश्मीर से पधारे डॉ. वनी अब्दुल मजीद, डॉ. शादाब पद्मश्री समेत देश के कोने-कोने से आए चिकित्सक व मानवाधिकार पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comment here