मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
कार्तिक पूर्णिमा: नाव परिचालन पर प्रतिबंध, शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली पंचकोशी परिक्रमा: सड़कें और सुविधाएं फिर से सवालों में खरवार समाज ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती मनाई पंचकोशी मेला की तैयारियों को लेकर विधायक ने किया का निरीक्षण घने कोहरे के चलते यातायात पड़ा धीमा बक्सर से भागलपुर तक छह लेन एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज: सांसद एशियन चैंपियनशिप में बक्सर की बेटी ने जीते तीन पदक आपसी विवाद में भाई को गोली मारी
स्थानीय

मैट्रिक के परीक्षार्थी आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे

परीक्षा केंद्र के बाहर आपस में भिड़े मैट्रिक के परीक्षार्थी, जमकर चले लाठी-डंडे व बेल्ट मौके पर पहुँची दो गाड़ी पुलिस फोर्स ने असमाजिक तत्वों को दौड़ाया.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: बिहार बोर्ड के द्वारा मैट्रिक की परीक्षा ली जा रही है. सोमवार को सामाजिक विज्ञान का पेपर देने जिले के सुदूर इलाको से भारी संख्या में परीक्षार्थी जिला मुख्यालय में बनाएं गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुँचे हुए थे.

लेकिन दोपहर में औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली स्थित परीक्षा केंद्र के पास फोरलेन सड़क रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस दौरान मैट्रिक की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का दो गुट आपस में भिड़ गया.

यह भी पढ़ेंकार्तिक पूर्णिमा: नाव परिचालन पर प्रतिबंध, शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली

असमाजिक तत्वों के द्वारा लाठी,डंडे व बेल्ट से जमकर वार किया गया. इस घटना में दो गुटों के कई परीक्षार्थी जख्मी हो गए. वही स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर डायल 112 की टीम के साथ साथ औधोगिक थाना पुलिस पहुँची.

इस दौरान पुलिस को देख परीक्षार्थियों के दोनों गुटों में भगदड़ मच गई. पुलिसकर्मियों ने असमाजिक तत्वों को पकड़ने की कोशिश में दूर तक दौड़ाया हालांकि सभी फरार हो गए. इस सम्बंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से असमाजिक तत्वों की पहचान करने की कोशिश हो रही है. फिलहाल इस घटना को लेकर कोई लिखित आवेदन प्राप्त नही है.