अपने ही गांव के शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को लोगो ने दी तालिवानी सजा. रस्सी से हाथ पैर बांधकर की पिटाई. बक्सर सदर अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है प्रेमी. सिमरी थाना क्षेत्र के मंझवारी गांव का है ये मामला, दो लोगो की हुई गिरफ्तारी.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: जिले के डुमरांव अनुमण्डल के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मझवारी गांव में शादी शुदा प्रेमिका से मिलने गया शादीशुदा प्रेमी को लोगो ने तालिबानी सजा दी है. प्रेमी को रस्सी से बाँधकर ग्रामीणों ने घण्टो पिटाई की है. जिसकी कई तस्वीरें सामने आई है. परिजनों और पुलिस के सहयोग से प्रेमी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जंहा उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने कुल ग्यारह लोगो पर एफआईआर दर्ज कर दो लोगो को गिरफ्तार कर ली है.

पुलिस और ग्रामीणों का अलग अलग दावा
सदर अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे प्रेमी को लेकर सिमरी थाना प्रभारी की माने तो स्थानीय लोगों ने प्रेमी को इतना पीटा कि वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया. बाद में उसे लावारिस अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया. इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने घायल को उठाकर पहले सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल भेज दिया है. वही ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय प्रेमी को बांधकर पिटाई की जा रही थी, उस दौरान पुलिस की एक टीम आई थी और छुड़ाने का प्रयास की लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया. जिसके बाद पुनः दलबल के साथ पुलिस ने पहुँचकर लाठी चार्ज की और उसे छुड़ाकर ले गई. उस दौरान पुलिस 4 लोगो को ले गई थी 2 को क्यो छोड़ दिया. यह तो पुलिस ही बताएगी.

घर के बाहर पहले से प्रेमी के इंतजार में बैठे थे स्थानीय लोग
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सिमरी थाना क्षेत्र के मंझवारी गांव निवासी चंदन कुशवाहा नामक व्यक्ति का अपने ही गांव की एक महिला से विवाहेत्तर संबंध था. दोनों शादीशुदा होने के बावजूद अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे. इसी बीच ग्रामीणों ने चंदन को महिला के घर जाते हुए देख लिया और पकड़ कर खंभे में बांध कर तालिबानी सजा दी. इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुँची पुलिस टीम को लोगो ने पहले खदेड़ दिया, जिसके बाद पुलिस पुनः दलबल के साथ पहुँचकर लाठी चार्ज की और उसे मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया. हालाकि पुलिस लाठी चार्ज के बातों से इनकार करते हुए बता रही है कि, जब ग्रामीणों को लगा कि चंदन की मृत्यु हो गई है तो उसे सड़क पर मरणासन्न अवस्था में फेंक दिया. बाद में सिमरी थाने की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घायल की स्थिति गम्भीर बनी हुई है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि शादीशुदा चंदन कुशवाहा नामक व्यक्ति का अपने ही गांव की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. चंदन जब शनिवार की रात को महिला के घर मे पहुंचा तब ग्रामीणों को भनक लगी, लेकिन तब तक चंदन वहां से भाग निकला. रविवार को पुनः वह महिला के घर में पहुंचा लेकिन अबकी बार ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी. मामले में कुल ग्यारह लोगो पर एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल प्रेमी फिलहाल इलाजरत है
क्या कहते है ग्रामीण
वही ग्रामिणों ने बताया कि, प्रेमी और प्रेमिका के प्रेम संबंध के बारे में पूरे गांव के लोगो को जानकारी पहले से थी. कई बार दोनों को समझाया गया लेकिन प्रति दिन दोनों एक दूसरे से मिलते थे. जिसे देखकर गांव के और भी लड़के लड़किया बिगड़ने लगी थी, और समाज गन्दा हो रहा था. प्रेमी को सबक सिखाने के लिए कुछ स्थानीय लोगो ने प्रेमिका के घर से निकलने के दौरान रस्सी से बांधकर पिटाई कर रहे थे और लोग फोटो खिंचते रहे. उसी वक्त पुलिस आ गई, आक्रोशित लोगों ने पहले पुलिस को खदेड़ दिया. फिर पुनः पुलिस दलबल के साथ आई और लाठी चार्ज कर उसे मुक्त कराया.
गौरतलब है कि ग्रामीणों द्वारा अपने ही गांव के प्रेमी की तालिवानी सजा देने के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस अन्य आरोपियो की तलाश कर रही है. इस पूरे मामले में दोनों के परिजन चुप्पी साधे हुए है.

Comment here