अपराधग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

पिता ने 12 वर्षीय पुत्र की गला दबाकर कर दी हत्या

Spread the love

पति पत्नी के विवाद में सौतेले बाप ने 12 वर्षीय पुत्र की गला दबाकर कर दी हत्या, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के डुमरांव अनुमण्डल अंतर्गत ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में सौतेले बाप ने अपने 12 वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी है. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार है. पड़ोसियों की माने तो अक्सर पति पत्नी में लड़ाई हो रही थी जिसके बाद आरोपी सौतेले पिता ने अपने पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी.

पत्नी से हो रहे विवाद में पिता बना हत्यारा

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के रहने वाले अमित कुमार ने दूसरी शादी की थी उसके कुछ महीने बाद से ही अक्सर पत्नी से विवाद होते रहता था आज भी पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी शुरू हुआ जिसके बाद सौतेले बाप ने अपने 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया है.

क्या कहते है डीएसपी

मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी अशफाक अंसारी ने बताया कि सौतेले बाप के द्वारा अपने 12 वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या की गई है. आसपास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. आज सौतेले बाप ने अपना आपा खोते हुए 12 वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज रही है साथ ही आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही मां की पूजा करने के दौरान रॉड से मारकर हत्या कर दी थी. घटना के 48 घंटे बाद ही एक पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दी है. रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस दोनों घटना को सुनकर हर कोई हैरान है.

Comment here