अपराधस्थानीय

शील हॉस्पीटल में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने मारा छापा

Spread the love

शहर के शील हॉस्पिटल में हर रात शराब और शबाब के साथ डॉक्टर से लेकर उनके रिश्तेदारों की होती थी राते रंगीन. पुलिस ने मारी छापा तो शराब पार्टी कर रहे डॉक्टर के रिश्तेदार समेत दो गिरफ्तार. ख़ुफ़िया रास्ते का इस्तेमाल कर डॉक्टर समेत कई फरार, दर्ज हुआ नगर थाना में एफआईआर, एसपी ने कहा हर पहलू पर हो रही है जाँच.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर: शहर के चरित्रवन में श्मशान घाट मोड़ के समीप स्थित शील हॉस्पिटल में नगर थाने की पुलिस मध्य रात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी की तो पुलिस की आंखे खुली की खुली रह गई, अस्पताल के डॉक्टर के चैम्बर से लेकर कई कमरे में शराब की पार्टी चल रही थी. तो कही ब्रांडेड शराब की बोतल रखी गई थी. इस दौरान पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया जबकि डॉक्टर समेत अन्य कई लोग फरार हो गए. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

अस्पताल का विवादों से है पुराना रिश्ता

इस अस्पताल का विवादों से पुराना रिश्ता है. हाल ही में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से एक जच्चा बच्चा की मौत होने के बाद काफी हंगामा हुआ था. पुलिस सूत्रों की माने तो, एक लूट की घटना में इसी अस्पताल की एक गाड़ी का इस्तेमाल कुछ साल पहले किया गया था. राजनीति में बड़े नेताओं के साथ गहरी पैठ होने के कारण अब तक इस अस्पताल के डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नही हुई.

13 बोतल महंगी शराब के साथ दो गिरफ्तार

इस अस्पताल में चल रहे शराब पार्टी में दर्जनों लोगों की होने की आशंका जताई जा रही है. जिस टेबल पर शराब की पार्टी चल रही थी. उस टेबल पर शराब की 7 बड़ी खाली बोतले तथा 6 एक बैग में रखे महंगी शराब की 6 बोतलों के अलावे फ्रूटी का रैपर एवं खाली डब्बा को पुलिस ने बरामद किया है. साथ ही एक प्लेट में मटन और दूसरे में सलाद रखा हुआ था टेबल के ठीक बगल में एक बेड लगा हुआ है जिस पर एक सख्स बड़े ही आराम से लेटा हुआ था.

क्या कहते है एसपी

इस मामले को लेकर पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि शील हॉस्पिटल में पुलिस ने रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की तो कई बोतल शराब के साथ दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहाँ से बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस कई बिंदुओं पर अभी हॉस्पिटल की कुंडली खंगाल रही है. आगे जो भी पुलिस कार्रवाई करेगी. डॉक्टर समेत तीन पर नामजद जबकि कई अज्ञात के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

गौरतलब है कि हाल ही में पश्चिम बंगाल के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला चिकित्सक के साथ हुए हैवानियत की घटना से पूरा देश सहम गया है. बक्सर की हॉस्पिटल में चल रहा शराब पार्टी को लेकर स्थानीय लोग कई तरह के सवाल उठा रहे है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Comment here