द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर : जिले में हेलीपोर्ट बनाने को लेकर बक्सर सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात किया. मुलाकात के दौरान बक्सर हेलीपैड को हेलीपोर्ट बनाने को लेकर दोनों केंद्रीय मंत्रियों के बीच इस पर विस्तार से चर्चा हुई. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया को बक्सर सांसद ने बिहार में कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में बताया.


इन सभी पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकें और वापस जा सके इसको मद्देनजर रखते हुए कई हेलीपैड को हेलीपोर्ट में तब्दील किया जा सकता है. जिसमे बक्सर जिला प्रमुख है क्योंकि यह जिला शुरू से ही धार्मिक दृष्टिकोण से आगे रहा है.हेलीपोर्ट के माध्यम से बक्सर आसपास के एयरपोर्ट से भी कनेक्ट हो जाएगा. जिससे बक्सर से सटे उत्तरप्रदेश के लोगों को भी इससे आसानी होगी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बक्सर में हेलीपैड को हेलीपोर्ट में तब्दील करने के लिए सकारात्मक संकेत भी दिए हैं.


इसके लिए केंद्र सरकार अनुदान भी देगी. इसकी बिंदु को लेकर विस्तार स्वरूप देने पर दोनों केंद्रीय मंत्रियों के बीच आपस में सहमती बनी. साथ ही साथ बिहार के महत्वपूर्ण शहरों में उड़ान 5.0 योजना के तहत एयरलाइंस का परिचालन शुरू हो सके इसके लिए एयरलाइन कंपनियों को प्रोत्साहित करने को भी लेकर केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के द्वारा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से आग्रह किया गया. बिहार में मुख्य रूप से मुजफ्फरपुर, रक्सौल, भागलपुर आदि शहर है. अश्विनी चौबे ने कहा कि बक्सर सहित उक्त शहर कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल से जुड़े हुए हैं. इसमें रामायण, राम जानकी, बौद्ध, कावरिया व मंदार जैसे महत्वपूर्ण सर्किट शामिल है. ऐसे में बक्सर का हेलीपैड हेलीपोर्ट में तब्दील हो जाने से आसपास के एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी हो जाएगी. सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के अनुसार इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से विस्तार से चर्चा की गई तथा इसे लेकर सभी


योजनाओं को तैयार किए जाने का आश्वाशन भी मिला. बिहार में उड़ान योजना के अंतर्गत प्रमुख शहर शामिल हो जाए इसके लिए एयरलाइंस को प्रोत्साहित करने के लिए सहमति जताई है.

Comment here