जिले के ब्रह्मपुर में स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मन्दिर के तलाब की उड़ाही के दौरान 50 किलो वजनी कछुआ लेकर भाग निकले ग्रामीण. सोशल मीडिया में वॉयरल हुई तस्वीर तो प्रशासनिक अधिकारियो के छूटे पसीने लगभग 100 साल से ज्यादा पुराना बताया जा रहा है कछुआ की उम्र.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत ब्रह्मपुर में स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के सैकड़ो साल पुराने तलाब की उड़ाही के दौरान ग्रामीणों ने तलाब से 50 किलो से ज्यादा वजनी कछूआ लेकर भाग निकले. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियो के पसीना छूटने लगे. स्थानीय लोगों की माने तो कछूआ की वजन 50 किलो से ज्यादा था जिसे बोरे में भरने के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगो को काफी मशक्कत करनी पड़ी. वन विभाग के अधिकारियो की माने तो 100 साल से ज्यादा पुराना कछूआ का ही वजन इतना ज्यादा हो सकता है जिसे पकड़ लेना दंडनीय अपराध है.
सात साल की सजा का है प्रवधान
कछुआ को पकड़ने पर सात साल की सजा हो सकती है. वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के अनुसार शेडयूल वन के जानवर सहित कछुआ को पकड़ना बेचना और पालना व खाना कानूनन जुर्म है. ऐसे लोगों को सात साल तक कि सजा हो सकता है.
क्या कहते है स्थानीय लोग
ब्रह्मपर के सुप्रसिद्ध बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित प्राचीन शिवसागर तालाब की उड़ाही के दौरान ग्रामीण तलाब से सैकडो की संख्या में मछली और कछूआ लूटने लगे इस दौरान एक भारी भरकम काफी पुराना कछुआ भी तलाब के अंदर तैरता दिखाई दिया जिसका वजन 50 किलो से भी ज्यादा था जिसे लेकर ग्रामीण भाग निकले, इस दौरान इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

क्या कहते है अधिकारी
वही इस मामले की जानकारी हेतु ब्रह्मपुर थाना प्रभारी के सरकारी नम्बर पर जब फोन किया गया तो थाने के एसआई सुभाष कुमार ने बताया कि यह वीडियो पुलिस के पास आया है. नए थाना प्रभारी कल चार्ज लेंगे तो एफआईआर कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बताते चले कि बिहार सरकार द्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 8 करोड़ 87 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई है. मंदिर के आसपास और शिवसागर तालाब की सौन्दरीकर्ण की दिशा में पिछले छह महीने से निरन्तर काम चल रहा है. इसी बीच मंदिर परिसर में बरसों पुराने मंदिर के प्रदूषित जल को निकाल कर साफ जल भरने के लिए कार्य किया जा रहा था तभी तालाब से बहुत सारी मछलियां और भारी भरकम कछूआ लेकर ग्रामीण भाग निकले जबकि तालाब के उतरी किनारे पर ब्रह्मपुर थाना स्थित है लेकिन पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी.

Comment here