अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर, दबकर चालक की हुई घटना स्थल पर ही मौत, एक घायल. सिमरी के लाल सिंह के डेरा गांव का है मामला, गर्जन राय के डेरा से ट्रैक्टर लेकर आ रहा था चालक.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत सिमरी थाने का सहायक थाना रामदास राय के डेरा ओपी क्षेत्र के लाल सिंह के डेरा गांव में एक ट्रैक्टर के पलटने से 20 वर्षीय चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रैक्टर
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार जिले के रामदास राय ओपी क्षेत्र के गर्जन के डेरा गांव निवासी ऋषिदेव बिंद के पुत्र सोनू कुमार बिंद अपने एक साथी के साथ ट्रैक्टर लेकर लाल सिंह के डेरा गांव जा रहा था. तभी लाल सिंह के डेरा गांव के समीप ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई और उसके नीचे दोनों दब

गए. चालक सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सहयोगी प्रमोद यादव का उपचार डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय लोगो के सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घर के कमाऊ पुत्र के मौत से मचा हाहाकर
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक घर का कमाऊ पुत्र था. उसकी मृत्यु के बाद परिजनों के ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है.
क्या कहते है अधिकारी
रामदास राय के डेरा ओपी प्रभारी नमो नारायण राय ने बताया कि, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
गौरतलब है कि घर के कमाऊ पुत्र की मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Comment here