बक्सर से सासाराम जा रही बस का फटा टायर, बस चालक ने खोया नियंत्रण. सड़क के किनारे गड्ढे में पहुँची यात्रीयो से भरी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार. बक्सर कोचस मुख्य मार्ग पर चौसा थर्मल पावर प्लांट के समीप हुआ हादसा. वँहा से गुजर रहे राजपुर थाने की सहायक थानेदार की दिलेरी से सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित बाहर. दोपहर 1 बजे के करीब गंगा स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के चौसा थर्मल पावर प्लांट के समीप यात्रियों को लेकर बक्सर से सासाराम जा रही बस का टायर फट गया. जिसके कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. बस तेज रफ्तार से ही सड़क के किनारे गड्ढे में जा कर फंस गया. इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा तफरी और चीख पुकार मच गया. यात्रीयो को भगवान भरोसे छोड़कर चालक और सहायक चालक बस छोड़कर फरार हो गए. उसी दौरान रास्ते से गुजर रहे राजपुर थाने के अपर थाना अध्यक्ष संजय पासवान की नजर यात्रीयो से भरी बस पर पड़ी. जिसके बाद उन्होंने बिना विलम्ब किये बस का सीसा तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. सहायक थानेदार के इस कदम को लोगो ने खूब सराहना की, जो दूसरे थाना क्षेत्र में भी बस के अंदर फंसे यात्रीयो को बाहर निकाला.

नही आई है किसी को गम्भीर चोट
मिली जानकारी के अनुसार जीवित्पुत्रिका का व्रत करने वाली महिलाएं बक्सर से गंगा स्नान कर सासाराम लौट रही थी. इसी दौरान बक्सर कोचस मुख्य मार्ग के चौसा पावर प्लांट के समीप बस का टायर फट गया. जिसके कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे गड्ढे में जा कर फंस गई.
क्या कहते हैं श्रद्धालु
श्रद्धालुओं ने बताया कि किसी भी यात्री को ना तो गंभीर चोटे आई है और ना ही कोई हताहत हुआ है. वहां से गुजर रहे राजपूर थाने के एक अधिकारी ने बहादुरी से सभी यात्रियों को बाहर निकाला.
गौरतलब है की इस हादसे के बाद यात्री डरे सहमे हुए थे, जिनको दूसरी गाड़ी से उनके पैतृक गांव भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है.

Comment here