द जनमित्र | शशि
बक्सर के गोयल धर्मशाला में वर्षा पांडेय के नेतृत्व और अध्यक्षता में “सनातन धर्मदीप संवाद सह सम्मान समारोह” का आयोजन हुआ। इस खास मौके पर जिले के तमाम बड़े आध्यात्मिक संगठन, धार्मिक पूजा समितियाँ, अखाड़े और समाजसेवा में जुटे लोग एक छत के नीचे आए।




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद माननीय मनन मिश्रा मौजूद रहे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी बक्सर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने भी अपनी मौजूदगी से इस आयोजन को और खास बनाया।
विशिष्ट अतिथियों में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी परमतेज, गायत्री परिवार के रमणंद तिवारी, वामनचेतना मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता पिताम्बर प्रवेश और बालिका खंड के प्रधानाचार्य प्रमोद शामिल हुए। इन्होंने देश के मौजूदा हालात पर चिंता जताई और सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों से एकजुट होने का आह्वान किया।
अध्यक्षता कर रही वर्षा पांडेय जी ने अपने भाषण में कहा कि सनातन संस्कृति को बचाना, समाज में एकता फैलाना और राष्ट्र निर्माण के लिए सभी संगठनों का साथ आना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। हिंसा और बिखराव फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ हमें एक होकर मजबूती से खड़ा होना होगा। वही मुख्य अतिथि मनन मिश्रा ने कहा कि आज हमें अपने पुराने सनातन मूल्यों को न सिर्फ जिंदा रखना है, बल्कि नई पीढ़ी तक उसे आसान और वैज्ञानिक तरीके से पहुंचाना है।
कार्यक्रम को पुष्पेन्दु ने अपने शानदार और चुस्त अंदाज में संचालित किया। वहीं, पुनीत सिंह और प्रदीप दुबे ने सभी मेहमानों और शामिल लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया।
इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू जागरण मंच, इस्कॉन, भारत विकास परिषद, गायत्री परिवार, वामन चेतना मंच, सैनिक संघ, साहित्य मंच, पतंजलि योग समिति, रामलीला समिति, शिव चर्चा समितियाँ, सत्संग समितियाँ, महिला मंडल और प्रज्ञा मंडल जैसी ढेर सारी संस्थाएँ शामिल हुईं।

Comment here