स्थानीय

बेटी के सामने ही वृद्ध पिता को अपराधियो ने मारी गोली, गम्भीर स्थिति में किया गया रेफर

Spread the love

अपराधियो ने वृद्ध को मारी गोली, सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति में किया गया रेफर. डक्टर आर के गुप्ता ने कहा जबड़े के पास फंसी है गोली.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत बासुदेव ओपी अंतर्गत वासुदेवा गांव के बिंद टोला में अज्ञात अपराधीयों ने एक वृद्ध को गोली मार दी, गोली वृद्ध के गर्दन में लगी है. जिसका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

क्या कहते है परिजन

वृद्ध के परिजनों ने बताया कि खाना खाकर अपने बेटी के साथ बगीचा में बैठे हुए थे, तभी किसी ने गोली मार दी. वही सदर अस्पताल के चिकित्सक आर के गुप्ता ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति के गर्दन में गोली लगी हुई है, गोली जबड़े के समीप फंसी है. अभी इसका हालात स्थिर बना हुआ है.

क्या कहते है एसपी

मामले की जानकारी देते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि, एक व्यक्ति को गोली लगी है, उसकी बेटी आई विटनेस है. हालांकि अभी तक कुछ बताई नही है. पुलिस मामले की जांच कर जानकारी एकत्रित कर रही है.

गौरतलब है कि इस घटना के बाद परिजन कुछ भी बताने से कतरा रहे है. हालांकि जिस दौरान यह घटना घटित हुआ उस दौरान उसकी बेटी वँहा मौजूद थी.

Comment here