मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
कार्तिक पूर्णिमा: नाव परिचालन पर प्रतिबंध, शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली पंचकोशी परिक्रमा: सड़कें और सुविधाएं फिर से सवालों में खरवार समाज ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती मनाई पंचकोशी मेला की तैयारियों को लेकर विधायक ने किया का निरीक्षण घने कोहरे के चलते यातायात पड़ा धीमा बक्सर से भागलपुर तक छह लेन एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज: सांसद एशियन चैंपियनशिप में बक्सर की बेटी ने जीते तीन पदक आपसी विवाद में भाई को गोली मारी
स्थानीय

उत्साह और सद्भाव के साथ मनाई गई ईद

द जनमित्र डेस्क

बक्सर जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार इस बार जोश-ओ-खरोश और पूर्ण शांति के साथ संपन्न हुआ। मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने विभिन्न ईदगाहों तथा मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा की, जिसमें राष्ट्र की शांति, समाज की उन्नति तथा सभी के सुख-स्वास्थ्य की कामना की गई।

नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए गले लगाया, जिससे चारों ओर खुशी और भाईचारे की लहर दौड़ गई। छोटे बच्चों में खास जोश दिखाई दिया; वे नए-नवेले लिबास, चूड़ियां और उत्साह के साथ ईदगाह पहुंचे। घर लौटकर परिवारों ने सेवई, खीर सहित तरह-तरह की मिठाइयों का आनंद लिया।

शहर की जामा मस्जिद में सबसे अधिक संख्या में नमाज पढ़ने वाले पहुंचे, जहां स्थानीय निवासी मो. एजाज के मुताबिक नगर के करीब 75 प्रतिशत मुस्लिम यहां नमाज अदा करते हैं, जबकि बाकी अन्य मस्जिदों व ईदगाहों का रुख करते हैं।

यह भी पढ़ेंकार्तिक पूर्णिमा: नाव परिचालन पर प्रतिबंध, शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली

ईद ने सामाजिक एकजुटता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। बड़ी मस्जिद के सदस्य अल्ताफ हुसैन ने कहा कि यह पर्व मोहब्बत, एकता और प्रेम का संदेश लेकर आता है, जिसे बक्सर में हिंदू-मुस्लिम मिलजुलकर सेलिब्रेट करते हैं। तम्मन्ना खान ने इसे रिश्तों को और मजबूत करने वाला अवसर बताया। रिजवान खान ने भी इसे अमन और भाईचारे का प्रतीक करार दिया।

मस्जिदों के बाहर समाजसेवी और नगर परिषद के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने सभी को ईद की बधाई दी। विभिन्न समुदायों के लोग आपस में मिलकर सद्भाव की मिसाल कायम करते नजर आए।

त्योहार को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। डीएसपी गौरव पाण्डेय और सदर एसडीओ अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। मुख्य मस्जिदों व ईदगाहों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की मजबूत तैनाती की गई थी। पहले से तय समय के अनुसार नमाज आयोजित होने से व्यवस्था बिना किसी व्यवधान के चली।