मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
कार्तिक पूर्णिमा: नाव परिचालन पर प्रतिबंध, शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली पंचकोशी परिक्रमा: सड़कें और सुविधाएं फिर से सवालों में खरवार समाज ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती मनाई पंचकोशी मेला की तैयारियों को लेकर विधायक ने किया का निरीक्षण घने कोहरे के चलते यातायात पड़ा धीमा बक्सर से भागलपुर तक छह लेन एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज: सांसद एशियन चैंपियनशिप में बक्सर की बेटी ने जीते तीन पदक आपसी विवाद में भाई को गोली मारी
स्थानीय

बक्सर की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

द जनमित्र डेस्क

बिहार पुलिस की महिला सिपाही पंचरत्ना कुमारी ने नेपाल के लुंबिनी में आयोजित साउथ एशिया कॉम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उनके गृह जिले बक्सर में भव्य स्वागत किया गया।

बक्सर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। पंचरत्ना कुमारी को खुले वाहन में हाथ में तिरंगा थामे पूरे शहर में गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया, जिससे पूरे शहर में उत्साह और जश्न का माहौल छा गया।

स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने शहर के अंबेडकर चौक पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ज्योति चौक स्थित ज्योति प्रकाश की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

यह भी पढ़ेंकार्तिक पूर्णिमा: नाव परिचालन पर प्रतिबंध, शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली

बक्सर जिले के तियरा गांव (पोस्ट मनोहरपुर, थाना राजपुर) की निवासी पंचरत्ना कुमारी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता राधेश्याम प्रसाद मजदूर हैं, जबकि माता सरस्वती बौद्ध गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी तकनीकी दक्षता, मजबूत फिटनेस और अदम्य साहस से इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के आठ देशों की महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया था। फाइनल में निर्णायक जीत दर्ज करने के बाद नेपाल सरकार के खेल मंत्री संतोष पांडे ने उन्हें स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया।

नालंदा जिला बल (बैच 14-15) में तैनात पंचरत्ना कुमारी की यह सफलता ग्रामीण पृष्ठभूमि की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। बिहार पुलिस विभाग में भी उनकी उपलब्धि से गर्व का माहौल है और यह आने वाली पीढ़ियों को कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।