द जनमित्र डेस्क
बक्सर के रोटरी क्लब ने स्वर्गीय डॉ. आर.पी. जायसवाल, जो क्लब के पूर्व अध्यक्ष रह चुके थे, की स्मृति में यह प्रतियोगिता आयोजित की। इस प्रतियोगिता में शहर के लगभग नौ प्रमुख स्कूलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें बिहार सेंट्रल स्कूल, बिहार पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल कटकौली, डी.ए.वी. स्कूल बक्सर, फाउंडेशन स्कूल बक्सर, मिलेनियम स्कूल नई बाजार, बक्सर पब्लिक स्कूल, रोटरी सहेली सेंटर बक्सर और सरस्वती विद्या मंदिर बक्सर शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रतियोगिता में छात्रों ने ‘हॉट सीट’ पर बैठकर टीवी शो जैसी रोमांचक चुनौतियों का सामना किया, जिसमें सवालों की कठिनाई और तेजी से जवाब देने की मांग ने सभी को बांधे रखा।
विजेता टीम बिहार सेंट्रल स्कूल, बक्सर रही, जबकि उपविजेता का खिताब कैम्ब्रिज स्कूल कतकौली ने हासिल किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी जिला के पूर्व गवर्नर (पीडीजी) डॉ. सी.एम. सिंह, बक्सर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव साहिल, ट्रेजरर सतेंद्र कुमार सिंह, पूर्व डायरेक्टर दीपक अग्रवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल सिंह, प्रदीप जायसवाल, टी.एन. चौबे, सौरभ तिवारी, आशुतोष अस्थाना, मनोज कुमार, मनीष कुमार, रोटरेक्ट सदस्य राहुल, प्रिंस, मनीष सहित सभी शिक्षकगण और क्लब सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अपने संबोधन में डॉ. दिलशाद आलम ने कहा, “रोटरी क्लब छात्र-छात्राओं के ज्ञानवर्धन के लिए ऐसे विशेष आयोजन करता है। यह सच है कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए केवल पंख नहीं, बल्कि मजबूत हौसला भी जरूरी होता है।”
वहीं डॉ. सी.एम. सिंह ने कहा कि बक्सर में खेल ज्ञान प्रतियोगिता (केजीके) हर साल नया इतिहास रच रही है। उन्होंने हॉट सीट पर बैठे प्रतियोगियों और प्रश्नों की तुलना किसी टीवी प्रतियोगिता से कम नहीं बताई।
सभी स्कूलों के शिक्षकों ने रोटरी बक्सर की इस पहल की सराहना की और बधाई दी। यह कार्यक्रम छात्रों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


Comment here