जनमित्र/बक्सर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बक्सर इकाई के द्वारा लॉक डाउन में स्किल एबीवीपी कॉन्टेस्ट के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 50 छात्राओं ने भाग लिया. यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी जिसमें सफल प्रतिभागियों के नामों की घोषणा ऑनलाइन ही की गई इसकी जानकारी कार्यक्रम प्रमुख कुश पांडेय दी. संगठन संपूर्ण भारत में स्किल कॉन्टेस्ट के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करा रहा है. इसके अंतर्गत बक्सर में भी मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का संयोजन रवि रंजन पासवान ने किया था.

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पम्मी कुमारी, द्वितीय स्थान पूजा सिंह और तृतीय स्थान ज्योति कुमारी को प्राप्त हुआ. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि, विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र पर कार्य करता है. छात्रों में अनुशासन को बढ़ावा देना परिषद का मुख्य उद्देश्य है.



Comment here