जनमित्र/बक्सरः कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए बक्सर जिला में जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर के आदेशानुसार 10 जुलाई से 12 जुलाई तक कुल 3 दिनों का लॉकडाउन लगाया जाएगा. विस्तृत आदेश निकालने की तैयारी की जा रही है इसमें पूर्व की भांति सभी आवश्यक वस्तुओं जैसे दवा राशन का सामान दूध सब्जी आदि पूर्व की तरह आम जनों को उपलब्ध कराया जाएगा. जिला पदाधिकारी ने बक्सरवासियों से संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सबो की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है.
बिग ब्रेकिंग बक्सर में फिर होगा लॉकडाउन..

Comment here