रेल दुर्घटना के 36 घण्टे बाद रघुनाथपुर स्टेशन से अप लाइन में 10 बजाकर 14 मिनट पर सबसे पहले गुजरी 3209 पटना डीडीयू पैसेंजर ट्रेन अप लाइन में परिचालन हुआ शुरू रेल प्रशासन ने ली राहत की सांस 10 बजकर 9 मिनट पर पहुँची थी रघुनाथपुर स्टेंशन पर पटना डीडीयू ट्रेन 10 बजकर 14 मिनट पर की प्रस्थान.डाउन लाइन को भी ठीक करने में जुटे रेलवे के अधिकारी..
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: 11 अक्टूबर को रात्रि तकरीबन 9:50 पर 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर डिरेल होने के कारण दिल्ली हाबड़ा मेन लाइन के अप और डाउन लाइन की परिचालन पूरी तरह से प्रभावित था,. इस रेल दुर्घटना के 36 घंटे बाद रघुनाथ रेलवे स्टेशन से पहली पैसेंजर ट्रेन 3209 अप लाइन में रवाना हुई जिसके बाद रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है. यह पैसेंजर ट्रेन पटना से चलकर रघुनाथपुर बक्सर होते हुए डीडीयू जंक्शन तक जाएगी
युद्धस्तर पर डाउन लाइन में हो रहा है काम
दिल्ली हावड़ा मेन रुट पर अप लाइन में परिचालन चालू होने के साथ ही पूरे उत्साह के साथ रेलवे की तकनीकी टीम डाउन लाइन की प्रचलन भी चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर पटरी को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात तक डाउन लाइन की भी परिचालन शुरू हो जाएगी.

क्या कहते है अधिकारी
रघुनाथपुर रेलवे ट्रैक पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि 32 09 पटना डीडीयू पैसेंजर ट्रेन सबसे पहले रघुनाथपुर से अप लाइन में निकाला गया है. डाउन लाइन को भी चालू कराने के लिए युद्स्तर पर काम चल रहा है.
हम आपको बताते चले की 11 अक्टूबर की रात्रि 9:50 पर नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन की 21 बोगिया डिरेल हो गई थी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि लगभग 100 लोग घायल हो गए थे. इसमें 30 की हालत अभी भी गंभीर बना हुआ है. राहत की बात यह है कि 36 घंटे बाद रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन से अप लाइन में पहली पैसेंजर ट्रेन 3209 को निकाला गया है. इसके बाद रेलवे का अधिकारियों ने राहत की सांस ली है.

Comment here