शिक्षा

28 फरवरी को विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया गया

Spread the love

बीते बुधवार को विज्ञान दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर के सभागार में एक साइंटिफिक सेमिनार एवं क्विज का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से चयनित वर्ग 8 से 12 तक के छात्रों को पुरस्कार वितरण हुआ एवं एक साइंटिफिक सेमिनार विषय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास में भारत का योगदान विषय पर अभिभाषण हुआ.

सेमिनार में अध्यक्ष श्रीभगवान पांडे एवं मंच संचालन डॉक्टर प्रदीप पाठक द्वारा किया गया. सभा के विभिन्न विद्वानों ने अपने ज्ञानार्जन से लोगों को अलौकिक एवं छात्रों को प्रभावित किया. जिनमें मुख्य डॉक्टर भरत चौबे, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर श्रीनिवास चतुर्वेदी, डॉक्टर एस एन सिंह (होम्योपैथी), ईo अरुण कुमार ओझा, इनके अलावे अपने ओजस्वी भाषण भरत प्रसाद गुप्ता डॉक्टर शशांक शेखर, डॉक्टर श्रवण तिवारी (सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी), डॉक्टर भरत चौबे ने बच्चों को अनुसंधान के बारे में बताते हुए प्रेरित किया. वही अरुण कुमार ओझा ने विज्ञान को परिभाषित किया एवं बच्चों को पठन-पाठन के तौर तरीकों को बखूबी समझाया.

जाने माने डॉक्टर एस एन सिंह ने भारत में होम्योपैथी के क्रमिक विकास को सिलसिले वार रखा और उन्होंने यह जानकारी के माध्यम से बताया के होम्योपैथी का उपयोग एवं प्रयोग के क्षेत्र में भारत विश्व में खास महत्व रखता है.

Comment here