शिक्षा

एमपी उच्च विद्यालय बक्सर की छात्राओं ने युवा उत्सव-2025 में मारी बाजी

Spread the love

द जनमित्र डेस्क

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘युवा उत्सव-2025’ में एमपी उच्च विद्यालय बक्सर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी तथा समूह लोक नृत्य दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बक्सर जिले को गौरव प्राप्त हुआ है।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ये छात्राएं अब राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बक्सर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विद्यालय के आज के चेतना सत्र में प्रभारी प्राचार्य श्री अरविंद कुमार ने विजेता छात्राओं को मेडल तथा ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्रा बबली कुमारी को ‘BDD स्टिक’ बनाने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि सुभद्रा कुमारी, शिवानी कुमारी तथा जूही कुमारी ने समूह लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रभारी प्राचार्य श्री अरविंद कुमार ने छात्राओं की इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों श्री रजनीश पाठक, श्री अनूप कुमार, सुश्री तमन्ना प्रवीण तथा श्री सुमन कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का पूरा शिक्षक दल अपने-अपने विषयों में अथक परिश्रम कर रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में अग्रसर है।

समारोह में शिक्षकगण पुरुषोत्तम पाण्डेय, पवन यादव, गोविंद जी, नुजहत फातमा, सूची कुमारी,  विनोद चौबे, अनीता, रोशनी, श्वेता राय, मृदुला कुमारी, गीत अनु, अंजू, रूबी कुमारी, अनिता कुमारी, नरेंद्र दुबे, बबीता कुमारी, रंजना जी, अशोक सर, दीपक रंजन, शैल कुमारी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एमपी उच्च विद्यालय बक्सर की यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

Comment here