ग्राउंड रिपोर्टशिक्षास्थानीय

शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने संदीप कुमार सिंह…..

Spread the love

शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने संदीप
जनमित्र/बक्सरः राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यालय में गुरूवार को संदीप कुमार सिंह को शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जाहिर की गयी. इसके लिए जिला अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर, प्रदेश महासचिव शिव प्रसाद कुशवाहा, योगेंद चौहान, युवा राष्ट्रीय महासचिव अरूण कुमार मौर्य एवं जिला प्रवक्ता विनय कुमार ने संदीप कुमार सिंह को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. नेताओं ने जिलाध्यक्ष

मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूव मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को बधाई दी. पार्टी के जिलाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि संदीप कुमार को शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिले का शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान होगा. इनके माध्यम से जिले के शिक्षकों और छात्रों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जायेगा. जिला प्रवक्ता विनय कुमार ने कहा कि पार्टी का पहला उद्देश्य है शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना. शिक्षित समाज से ही एक सभ्य समाज का निर्माण

होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शुरू के दिनों से ही शिक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि बगैर शिक्षा के किसी राज्य या देश का विकास संभव नहीं है. इस अवसर पर अजय कुमार, मुन्ना आलम, पियूष कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

Comment here