ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

बिहार बंद के दौरान बक्सर में भी राजद सहित अन्य संगठनों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: बिहार बंद के आह्वान पर बक्सर में भी सीएए और एनआरसी के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. बंदी को लेकर सड़क जाम और आगजनी की. राजद कार्यकर्ता सुबह 9:00 बजे अंबेडकर चौक से आंदोलन की शुरुआत किये. कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौक और ज्योति प्रकाश चौक पर टायर जलाकर करीब घंटों तक सड़क जाम रखा. इस दौरान राजद कार्यकर्ता सी ए ए और एनआरसी के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे थे. राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम पुलिस चौकी होते हुए शहर में पहुंचा. इन जगहों पर भी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया.

इसके बाद राजद कार्यकर्ताओं का एक जत्था युवा जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू यादव के नेतृत्व में आंदोलन किया. जबकि पूरे आंदोलन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने किया. प्रदर्शन पर जिला पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर थी. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस प्रशासन की गाड़ी भी प्रदर्शन के साथ साथ चल रही थी. पूरे शहर से भ्रमण करते हुए प्रदर्शनकारियों का जत्था पुनः ज्योति प्रकाश चौक पर पहुंचा, जहां आयोजित सभा को वक्ताओं ने कहा कि देश की सरकार सीएए और एनआरसी से केवल मुसलमानों को टारगेट नहीं किया जा रहा है बल्कि इससे देश की गरीब जनता को परेशान किया जाएगा.

वक्ताओं ने कहा कि इस कानून के जरिये संविधान की प्रस्तावना पर हमला किया जा रहा है. अपने ही देश में लोगों को अब लोगों को नागरिकता का प्रमाण पत्र लेना पड़ेगा, इससे दुखद क्या हो सकता है. अनुमंडल पदाधिकारी के.के.उपाध्याय के पहल पर आंदोलनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया. राजद के बक्सर बंद में महागठबंधन के भी नेता दिखे. कांग्रेस के डॉ. सतेंद्र ओझा, रालोसपा के बबन सिंह कुशवाहा, शुकुल राय, दीनानाथ ठाकुर, शुक्ला बिहारी पासवान, योगेंद्र चौहान, प्रेम कुशवाहा, कमल सिंह,

मनोज कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, शेखर चौहान, उपेंद्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, संजय कुमार, हिटलर कुशवाहा, शिव प्रसाद कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, संतोष भवन प्रकाश कुशवाहा, रामजीत गोंड, राजेश कुशवाहा, राजेंद्र यादव, संजय कुशवाहा, समेत अन्य शामिल रहें. राजद के लाल बाबू यादव, हरेंद्र सिंह, संतोष भारती, मनोज यादव, रिंकू यादव, भरत यादव, रमाशंकर सिंह कुशवाहा, अरमान, समेत अन्य मौजूद रहें.

Comment here