ग्राउंड रिपोर्टशिक्षा

शिक्षकों ने किया अध्यापक नियुक्ति नियमावली का विरोध…

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: राज्य में अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 के विरोध में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल इकाई की ओर से स्थानीय प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना के माध्यम से शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया.

धरना में बोलते हुए शिक्षक नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नई नियमावली में संशोधन नहीं किया गया तो शिक्षक बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन करेंगे. इस दौरान शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. शिक्षकों ने नियुक्ति नियमावली में संशोधन करते हुए बगैर परीक्षा के नियुक्त करते हुए राज्यकर्मी का दर्जा देने, सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, सेवा के दौरान शिक्षक की मृत्यु पर उनके आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियुक्त करने सहित आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन समर्पित करते हुए शीघ्र पूरा करने की मांग की गई. धरना में रामअवतार पांडेय, संघ के प्रधान सचिव धनंजय मिश्र, अजय कुमार मिश्र, कृष्ण बिहारी राय, सुदर्शन मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, हरेराम राय, वासुकीनाथ राय, नवीन कुमार, किरण कुमारी, चंद्रकला कुमारी, संदीप आर्य, प्रेम कुमार, नीरज कुमार ठाकुर, विवेकानंद राय, जगनारायण प्रसाद, अमित कुमार राय, कमलकांत दूबे, आशीष कुमार, मनीष कुमार राय, देवेन्द्र कुमार सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित शामिल रहे.

Comment here